फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान समेत चार पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

क्रासर
देर शाम हुआ पूर्व प्रधान के शव काअंतिम संस्कार

फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
जामों/ मुसाफिरखाना (अमेठी)। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुसाफिरखाना कोतवाली में भाई की तहरीर पर बरेहटी गांव प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

जामों थाना क्षेत्र के बरेहटी गांव के पूर्व प्रधान राम सिंह (55) पुत्र राम महेश सिंह मुसाफिरखाना कस्बे में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे रामसिंह बाइक से गांव बरेहटी जा रहे थे। रास्ते में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अनखरा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुसाफिरखाना कोतवाली में पूर्व प्रधान के भाई श्याम सिंह की तहरीर पर बरेहटी गांव के प्रधान बिंद कुमार सिंह, उदयभान सिंह उर्फ बब्लू सिंह, चिंटू सिंह और बाबूलाल मास्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी पूनम ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ मुसाफिरखाना, एसओ जामों अरविंद तिवारी, स्वॉट टीम के साथ ही मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें