फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को गुमराह कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार
विज्ञापन

क्रासर
कांग्रेस ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम
फोटो -21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शहर स्थित एक शैक्षिक संस्थान में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा पर कांग्रेस द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शहर स्थित एक शैक्षिक संस्थान में बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज के कार्यकर्ताओं के साथ सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने गौरीगंज में आठ करोड़ की लागत से निर्मित रेल नीर प्लांट, फ्लाईओवर तथा सैनिक स्कूल समेत कई योजनाओं को कांग्रेस की देन बताते हुए क्षेत्र के विकास में इनके महत्व को स्पष्ट किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर पार्टी द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाते हुए इसे झूठे वादे वाली सरकार बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जनसंपर्क अभियान संचालित कर समस्याओं को एकत्र करने को कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के साथ ही उन्हें निस्तारित करवाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर माताप्रसाद वैश्य, नरसिंह बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, पंकज, पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह, राजकरन तिवारी, राजनारायण यादव, बैजनाथ तिवारी व कृपाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें