फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे युवकों की पिटाई से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। कोथरा खुर्द बाजार में बुधवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे चचेरे भाइयों की पिटाई के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राचार्य समेत 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा खुर्द बाजार स्थित लालजी सिंह महाविद्यालय के ठीक बगल में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह के छोटे भाई शत्रुघ्न सिंह की जमीन है। बुधवार की दोपहर शत्रुघ्न व चचेरे भाई लक्ष्मण सिंह खेत में पानी लगा रहे थे। तभी 10-12 लोग वहां पहुंचे और दोनों की पिटाई की थी। ग्रामीणों ने घायल लक्ष्मण सिंह और शत्रुघ्न सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया था। इस बाबत प्रभारी कोतवाल एन के वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राचार्य संतोष सिंह व 10 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे प्राचार्य से उनके भाई का भूमि विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें