फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना-2

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ी मिट्टी
विज्ञापन

से एसयूवी पलटी
क्रासर
चार युवक घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
तिंदौली गांव के पास हुआ हादसा
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिंदौली गांव के पास सड़क पर डाली गई गीली मिट्टी से एक एसयूवी फिसलकर पलट गई। दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांदा-टांडा नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क के किनारे जलभराव वाले स्थानों पर आरसीसी दीवार बना रही है। तिंदौली के पास दीवार बनाने के लिए कंपनी ने नीचे की मिट्टी खोदकर हाईवे पर डाल दिया है। मंगलवार की रात बिहार के सीवान निवासी मदन (35), अरविंद पांडेय (40), धनंजय (40), व मनोज (39) दिल्ली जा रहे थे। सभी जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के तिंदौली गांव के पास पहुंचे थे कि मिट्टी पर एसयूवी का पहिया फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें