फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुई डकैती का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पूर्व हुई डकैती
विज्ञापन

के खुलासे का दावा
क्रासर
संयुक्त टीम ने तीन बदमाशों को दबोचा
एक अदद तमंचा, दो मोबाइल बरामद


अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। जायस थाना क्षेत्र के पूरे तोमर गांव में करीब तीन माह पूर्व खीरे के खेत में हुई डकैती के मामले में संयुक्त टीम ने मंगलवार देर शाम तीन बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों के पास से पुलिस को एक अदद तमंचा व लूटे गए चार में दो मोबाइल फोन के साथ छह सौ रुपये बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों का चालान बुधवार दोपहर बाद न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र के पूरे तोमर गांव निवासी महेश सरोज व रोहित सरोज रिश्तेदार लल्लन सरोज निवासी ब्रम्हनी फुरसतगंज के साथ 24 अप्रैल को अपने खीरे के खेत की रखवाली कर रहा था। इसी बीच वहां पहुंचे छह हथियारबंद डकैतों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जब तक तीनों लोग कुछ समझ पाते डकैत उनके पास मौजूद तीन हजार रुपये और चार मोबाइल छीनकर भाग निकले। महेश की तहरीर पर डकैतों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुटी थी। घटना का जल्द खुलासा हो सके इसके लिए एसपी पूनम ने स्वाट टीम प्रभारी शिवाकांत पांडेय को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। मंगलवार शाम स्वाट व जायस एसएचओ आरपी शाही की टीम ने कासिमपुर हॉल्ट के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। संयुक्त टीम ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक अदद तमंचा व लूटे गए चार में दो मोबाइल के साथ ही छह सौ रुपये मिले। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जायस थाने के कंचाना मोहल्ला निवासी दिलीप व दिनेश सोनकर तथा मोहल्ला नन्हे सिंह की फुलवारी निवासी आकाश सोनकर के रूप में हुई। बुधवार दोपहर एसपी कार्यालय सभागार में मीडिया से मुखातिब एएसपी बलरामाचारी दुबे ने डकैती की घटना का खुलासा किया। एएसपी ने संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें