फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास

Fri, 30 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव ने 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दोषी महेंद्र निषाद को बृहस्पतिवार को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने 28 जनवरी 2024 की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि महेंद्र निषाद ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को बहलाकर उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। अपराध की गंभीरता की वजह से मामले में जेल भेजे गए महेंद्र निषाद को ट्रायल पूरा हो जाने के दौरान जमानत तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें