महानपुर गांव में हाईटेंशन तार पर लटकती हरी डाल
भदैंया। हनुमानगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दरियापुर उपकेंद्र से संचालित होती है। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने महानपुर गांव के पास 400 केवीए के फीडर पर आने वाली हाईटेंशन लाइन पर हरी डाल फेंक दी। इसके बाद स्पार्किंग करते हुए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 20 गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटते ही लोग परेशान हो गए। बिजलीकर्मियों ने रात में ही फॉल्ट खोजना शुरू किया, लेकिन काफी देर तक जानकारी नहीं मिल सकी।
करीब चार घंटे मशक्कत के बाद महानपुर गांव के पास एचटी लाइन पर डाल लटकी दिखी। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन रात में खराब हुई थी, जिसको ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। ऐसा करने वालों के बारे में भी पता कराया जा रहा है।