फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

574.34 लाख की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
अमेठी में परियोजनाओं का शुभांरभ करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को भेटुआ ब्लॉक परिसर में पांच करोड़ 74 लाख 34 हजार रुपये की लागत की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नेताओं नहीं जनता पर सांसद निधि का पैसा खर्च होगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और जनता की सहमति से ही विकास योजनाओं का खाका खींचा जाएगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सांसद निधि की सोलर लाइटें नेताओं के घर लगती थीं।
अमेठी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भेटुआ परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, केंद्र सरकार एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत पांच करोड़ 74 लाख 34 हजार रुपये की लागत से 20 परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी, विधायक गरिमा सिंह और पांच बेटियों शालू सिंह, कोमल कश्यप, कुमकुम कश्यप, कुमकुम गौतम, पुष्पा देवी ने फीता काटकर और बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान कल्याण केंद्र की स्थापना से किसानों को तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क हादसे के शिकार हुए छह मृतकों के परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत त्वरित 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने तथा पीड़ित सभी परिवारों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि एक हजार सोलर लाइटों के साथ ही 117 हैंडपंप सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। सांसद निधि का पैसा जनता का है। जनता के बीच में खर्च होगा। इसके बाद उन्होंने किसान कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक गरिमा सिंह ने प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ ही अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह, विजय गुप्ता, राजेश अग्रहरि, सुधांशु शुक्ला, राजू तिवारी, राजू सिंह, रवि सिंह, राजेश पांडेय, अभिमंयु उपाध्याय समेत कई नेता मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 170.86 लाख की लागत से किसान कल्याण केंद्र (मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर) ब्लॉक भेटुआ और गौरीगंज का लोकार्पण किया।
वहीं 276.04 लाख की लागत से केंद्र सरकार एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत अमेठी संसदीय क्षेत्र में एक हजार सोलर लाइट और 117 हैंडपंपों तथा 127.44 लाख की लागत से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 16 इंटरलॉकिंग और सोलिंग कार्य की स्थापना का शिलान्यास किया।
शिक्षामित्रों ने रोका केंद्रीय मंत्री का रास्ता
भेटुआ ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाहन पर बैठीं तो दर्जनों शिक्षामित्रों ने रास्ता रोक लिया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देकर बताया है कि शिक्षामित्रों की हालत खराब है। दस हजार रुपये के मानदेय से परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पाता। शिक्षामित्रों ने सम्मानजनक जीवन के लिए पुन: समायोजन कराने की मांग की।
खिलाड़ियों से केंद्रीय मंत्री ने की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ब्लॉक परिसर में संसदीय क्षेत्र में चल रहे टूर्नामेंट खेलेगा युवा जीतेगी अमेठी के कार्यक्रम संयोजक के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह वर्धन किया।
अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल प्रसाद शुक्ल, महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, राजेश पांडेय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय गौरीगंज मुख्यालय पर कराए जाने की मांग उठाते हुए केंद्रीय मंत्री से बजट निर्गत कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें