फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी ने रखी लंभुआ अग्निशमन केंद्र की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को लंभुआ में अग्निशमन केंद्र की आधारशिला रखी। सीएचसी लंभुआ के निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाते हुए आवास पर तलब किया है। सांसद ने मोतिगरपुर में नए रूट पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कादीपुर में रोजगार मेले का शुभारंभ कर सीएए पर समर्थन मांगा है। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से विकास का वादा किया।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के दौरे के पहले दिन सांसद ने सुल्तानपुर से मोतिगरपुर, ढेमा, बेलवारे, दोस्तपुर होते हुए अखंडनगर तक के नए रूट पर बस सेवा को मोतिगरपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कादीपुर के पड़ेला में ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र की ओर से एक विद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का सांसद ने शुभारंभ किया। उन्होंने सीएए पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का शुभारंभ करते हुए इसके समर्थन में लोगों से मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके अपना डिटेल देने का आह्वान किया। युवाओं से कहा कि मेले में 58 कंपनियां रोजगार देने आई हैं। नौकरी मिले तो ईमानदारी से करें।
बताया कि मेरे प्रयास से 3000 औरतें मशरूम की खेती कर अपने पैरों पर खड़ी हो गई हैं। साल के अंत तक एक लाख लोगों को मुद्रा योजना के माध्यम से रोजगार बढ़ाने के लिए लोन दिलाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं। दोपहर को अचानक लंभुआ सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचीं सांसद मेनका गांधी को मौके पर बड़ी अव्यवस्था मिली। गंदगी व अंधेरा देखकर उन्होंने डॉक्टरों को फटकार लगाई। सांसद ने चिकित्सा अधीक्षक को बृहस्पतिवार को अपने आवास पर तलब किया है। उन्होंने लंभुआ के मुरली में विधायक प्रतिनिधि चिंतामणि की मौजूदगी में अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास भूमि पूजन करके किया। करीब दो सौ लोगों को कंबल वितरण किया।
विज्ञापन

सांसद ने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के देवाढ़, चांदा, कोथराकलां, सदरपुर, पकड़ी, मुरली, महादेवा, गोपालपुर मघैया, नूरमपट्टी समेत दर्जन भर गांवों में लोगों को संबोधित किया। देवाढ़ में एक नया प्राथमिक विद्यालय खुलवाने का वादा किया। कहा मैं सांसद के रूप में नहीं मां बनकर आई हूं। मैं अपने क्षेत्र के सभी लोगों को खुशहाल देखना चाहती हूं। कहा जब से आई हूं बहुत तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। लंभुआ व इसौली में लोगों के मन में जो भय था, वह समाप्त हो गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, इंद्रजीत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें