फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडल ट्रायल के लिए हैंडबॉल में 20 खिलाड़ी चयनित

Thu, 01 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुए जिला स्तरीय हैंडबॉल ट्रायल में जिले के 20 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया। सब-जूनियर बालिका और सीनियर पुरुष वर्ग के 10-10 खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी तीन अक्तूबर को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन



क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों वर्गों के ट्रायल कराए गए। सब-जूनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी, गायत्री, साक्षी, सन्नू, माही, रोली, श्वेता, सृष्टि, रिद्धि और हंसिका का चयन हुआ है। सीनियर पुरुष वर्ग में कान्हा धुरिया, आदित्य धुरिया, वैभव सिंह, विनय गौड़, आदित्य त्रिपाठी, अंश प्रजापति, कमलेश दूबे, सुमित गौड़, शुभम चौहान और विजय नारायण सेन चयनित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को तीन अक्तूबर को अपराह्न दो बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर, अयोध्या पहुंचना होगा। मंडल स्तरीय चयन में स्थान बनाने वाले खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें