फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक व जेल के बंदी समेत 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक चिकित्सक, जिला जेल के बंदी समेत 20 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीएचसी 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मरीजों के स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें होम आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिले के मोतिगरपुर सीएचसी पर कार्यरत फिर एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संक्रमित मिलने पर रविवार को ही सीएचसी 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज कराने के बाद फिर संचालित किया जाएगा।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की सूचना जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जिला जेल में निरूद्घ एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर के मुरारीदास की गली में तीन, शाहगंज चौराहा मोहल्ले में एक, घोसियाना में एक संक्रमित पाया गया है। शहर के चिकमंडी में एक, दरियापुर में एक व मेजरगंज में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक 28 अगस्त को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 552 सैंपलों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोर्टल पर चार मरीज अंकित किए गए हैं। एंटीजन टेस्ट में 13 व ट्रूनेट जांच में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। मरीजों को उनके स्वास्थ्य के आधार पर होम आइसोलेशन के साथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। होम आइसोलेशन में रखे गए व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 26 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें