अलाव जलवाने को मिले दो लाख, ठंड से मौत पर होगी कार्रवाई
गौरीगंज। ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के लिए जिले को दो लाख रुपये मिले हैं। डीएम ने चारों तहसीलों को 50-50 हजार रुपये देकर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ठंड से मौत होनेे पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
राशि आवंटन के साथ ही सचिव एवं राहत आयुक्त ने डीएम को पत्र भेजकर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। इस पर डीएम शकुंतला गौतम ने गौरीगंज, मुसाफिरखाना, अमेठी व तिलोई एसडीएम के खाते में 50-50 हजार रुपये अंतरित करते हुए ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने का आदेश दिया है। डीएम ने राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में नहीं करने का भी दिया। कहा कि क्षेत्र में ठंड से मौत होने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।