केडी सरोज बने बसपा के जिला महासचिव
गौरीगंज। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में पूर्व डीडीसी हाजी अबरार को मंडल जोन इंचार्ज, केडी सरोज को जिला महासचिव व सावित्री देवी को बामसेफ का जिला संयोजक बनाया गया।
लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही बसपा पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप विमल भी मौजूद रहे। बैठक में छह दिसंबर को डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियों के साथ मतदाता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व डीडीसी हाजी अबरार को मंडल जोन इंचार्ज, केडी सरोज को जिला महासचिव, सावित्री देवी को बामसेफ का जिला संयोजक व बचना चक्रवर्ती को बामसेफ का अमेठी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक मनोनीत किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस मौके पर मंडल जोन इंजार्च राम अभिलाष बौद्ध, घनश्याम गौतम, रामानंद मौर्य, अखिलेश शुक्ल, राम लखन, महेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।