फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद हुई दलित छात्रा की हत्या खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के बाद दलित छात्रा की हत्या में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस ने थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव में रेप के बाद हुई दलित छात्रा की हत्या के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेजा है। आरोपी ने हत्या से पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। घटना के खुलासे के बावजूद पुलिस हत्या की वजह साफ नहीं कर सकी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित छात्रा की 11 अप्रैल की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव अर्द्धनग्न हालत में गांव के पास ही गेहूं के खेत में पाया गया था। सुबह शव मिलने पर गुस्साए लोगों ने शव सड़क जाम किया था। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पहले दिन जहां कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र समेत कई अन्य दलों के नेता पीड़ित के घर पहुंचे थे, वहीं शुक्रवार रात स्मृति ईरानी भी पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया था। 17 अप्रैल को राहुल गांधी का भी मृतका के घर जाने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। राजनीतिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को आनन-फानन में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार घटना के बाद एसपी कुंतल किशोर के निर्देश पर खुलासे के लिए लगातार दबिश दे रहे कोतवाल संग्रामपुर अश्विनी सिंह भदौरिया व स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश गुप्ता की टीम ने 14 अप्रैल की रात्रि थाना अंतू के गांव दक्खिन पट्टी निवासी अनिल कुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने हत्या से पूर्व छात्रा के साथ रेप की बात स्वीकार करने पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद आरोपी का चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के खुलासे पर सवाल
पुलिस ने जिस युवक अनिल कुमार सरोज को गिरफ्तार किया है, वह प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के दक्खिन पट्टी गांव का निवासी है। पीड़िता के घर से वहां की दूरी करीब 12 किलोमीटर होगी। वह छात्रा को कैसे जानता था? आधी रात को वह छात्रा के गांव कैसे पहुंचा? ये सवाल अनुत्तरित हैं। रेप के बाद उसने छात्रा की हत्या क्यों की? यह वजह भी पुलिस साफ नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना स्थल से एक अदद ब्लेड बरामद होने दावा किया है जबकि शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की थी तब किसी को कुछ नहीं मिला था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर छात्रा की हत्या से पहले रेप हुआ था तो पुलिस ने इसे क्यों छिपा कर रखा। पुलिस लगातार पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं होने व स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजे जाने की बात कहती रही। पुलिस ने आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया, विज्ञप्ति में इसका भी जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें