फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता हत्याकांड़ में इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप विक्रेता हत्याकांड में 15 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। एक माह पूर्व हुई स्टांप विक्रेता की हत्या के फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद की गई है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के दोमुंहा चौराहे पर एक माह पूर्व अभियाकलां निवासी स्टांप विक्रेता देवव्रत तिवारी की स्कार्पियो सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अभियाकलां निवासी राजेश तिवारी उर्फ भोले, प्रदीप तिवारी व दो गनर तथा स्कार्पियो चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के दस दिन बाद मुख्य आरोपी राजेश तिवारी व प्रदीप तिवारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि गनर लक्ष्मीकांत ओझा निवासी नसीरपुर पिपरी जिला कौशांबी फरार चल रहा था। आरोपी लक्ष्मीकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने लक्ष्मीकांत को भुलकी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें