फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार शुकुल सीएचसी अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

गौरीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल के अधीक्षक को दो वर्ष से एक्सरे मशीन अस्पताल में रखना तथा डार्क रूम सहायक से कोल्ड चेन हैंडलर का काम लेना भारी पड़ गया। लापरवाही उजागर होने पर सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए सात दिन में जवाब मांगा है।

सीएचसी बाजार शुकुल में करीब दो वर्ष पूर्व एक्सरे मशीन भेजी गई थी। इसके बावजूद अस्पताल अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्त की ओर से न तो मशीन स्थापित कराकर उसे शुरू कराया और न ही मशीन आपूर्ति होने की सूचना सीएमओ कार्यालय को दी। जबकि अस्पताल में डार्क रूम सहायक नाजनीन की तैनाती काफी दिनों से है। अधीक्षक की ओर से डार्क रूम सहायक से कोल्ड चेन हैंडलर का काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय से पत्राचार होने पर जब बाजार शुकुल में एक्सरे मशीन आपूर्ति होने की जानकारी मिली तब सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने इसकी पड़ताल कराई। पता चला कि मशीन वहां रखी है। इससे नाराज सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्त को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। डार्क रूम सहायक से कोल्ड चेन हैंडलर का काम लिए जाने पर भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें