फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
उजाले में पढ़ने के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा केरोसिन
विज्ञापन

गौरीगंज। आगामी छह फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रकाश की समस्या न झेलनी पड़े इसके लिए उन्हेें सरकारी रेट पर केरोसिन मिलेेगा। इसके लिए निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों व परीक्षार्थियों की सूची मांगी है। सूची मिलने पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार नजदीकी कोटेदार के माध्यम से उन्हें केरोसिन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रकाश के अभाव में परीक्षार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्हें अलग से सरकारी रेट पर केरोसिन मिलेगा। इसके लिए निदेशक ने डीआईओएस नंदलाल गुप्ता को पत्र भेजकर जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों तथा उन पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या कार्यालय के साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय को भी भेजने का आदेश दिया है। निदेशक ने सूची भेजने में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। सूची मिलने के बाद जिला आपूर्ति कार्यालय के माध्यम से विद्यालय के नजदीकी कोटेदार को अतिरिक्त केरोसिन आवंटित करते हुए वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कोटेदार से मिट्टी का तेल प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने प्रवेशपत्र की छायाप्रति के साथ ही निर्धारित सरकारी रेट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें