फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ में व्यापारी को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन

क्रासर
विरोध पर सोने की चेन व गल्ले से रुपया लूटा

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, 12 पर केस

अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में बुधवार की सुबह व्यवसायी को दबंगों ने न सिर्फ पीटा बल्कि दुकान के गल्ले में रखा रुपया और सोने की चेन भी लूट लिया। व्यवसायी को बचाने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी अनुज कुमार वर्मा पुत्र भगवान प्रसाद कि लंभुआ दियरा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बुधवार की सुबह अनुज अपनी दुकान खोलने के लिए अपनी कार से पहुंचे थे। वे दुकान के बगल स्थित मैरिज हॉल में अपनी कार खड़ी कर रहे थे कि मौके पर पहुंचे पिंटू सिंह, पवन सिंह निवासी मकसूदन, गोलू सिंह, सनी सिंह, दीपक सिंह निवासी शोभीपुर, अंश सिंह व संदीप सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि पिंटू आदि ने अनुज की पिटाई करने के बाद सोने की चेन व दुकान के गल्ले में रखा हजारों रुपये लूट लिया। अनुज की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे कुलदीप वर्मा व गौरव सिंह को भी आरोपियों ने पीटा। पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस बाबत कोतवाल धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें