फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण में फिर जिला फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनशिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण व प्रक्रिया में जिला फिर फिसड्डी पाया गया है। सूबे में हुई रैकिंग में जिला 58वें स्थान पर पहुंच गया है। पांच बिंदुओं पर हुई मॉर्किंग में जिले को महज 67 अंक मिले हैं। इस बार पड़ोसी जनपद अमेठी की रैकिंग टॉप पर है।
विज्ञापन


आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों की जुलाई में हुई रैकिंग में जिला 57वें नंबर पर पहुंचा था। शासन में अगस्त की हुई रैकिंग में जिला फिर फिसड्डी साबित हुआ है। रैकिंग में जिला 58वें नंबर पर पहुंच गया है। जनशिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण के संबंध में पांच बिंदुओं पर हुई मार्किंग में जिले को महज 67 अंक मिले हैं।

इसमें डीएम कार्यालय में आने वाली शिकायतों के अग्रसारण में लगे दिन, डिफॉल्टर संदर्भों के निस्तारण, सी श्रेणी की शिकायतों, श्रेणी कर्ता के रूप में उच्चाधिकारी के रूप में की गई कार्रवाई व डीएम/एसपी कार्यालय में संदर्भों की फीडिंग पर नंबर दिए गए हैं। पांच बिंदुओं में सी श्रेणी के संदर्भों में जिले को जीरो अंक मिला है।
विज्ञापन


डिफॉल्टर संदर्भों में 42 व डीएम/एसपी कार्यालय में संदर्भों की फीडिंग में 10 में पांच अंक मिला है। रैकिंग में अगस्त में भी पिछड़ने पर जिले की किरकिरी हुई है। इस बार की रैकिंग में पड़ोसी जनपद अमेठी सूबे में अव्वल आया है। अमेठी को 95 में 94 अंक हासिल हुआ है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय का कहना है कि सी श्रेणी में जीरो अंक मिलने से रैकिंग खराब हुई है। इसकी वजह ढूंढी जा रही है। इस माह इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें