फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं आशा बहुएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं आशा बहुएं: डीएम
विज्ञापन

पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ आशा सम्मेलन
फोटो समेत-44,45,46
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। आशा बहुएं ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। ये बातें बुधवार को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित आशा सम्मेलन में डीएम हरेंद्र वीर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने आशाओं को उनके कार्यों को ईमानदारी एवं कर्मठता से करने की शपथ दिलाई। उन्होंने आशा बहुओं एवं आशा संगिनी की तारीफ करते हुए कहा कि आपके बिना दूर दराज इलाके तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचा पाना मुश्किल है। इस मौके पर प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर तीन सर्वश्रेष्ठ आशा संगिनी को भी प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें भदैंया ब्लॉक की केश कुमारी को सर्वश्रेष्ठ आशा संगिनी का पुरस्कार मिला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक अनिल कुमार ने किया। मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम आसरे, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. जितेंद्र मौर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आनंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें