फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या -1/2
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों घरों से करीब चार लाख के आभूषण व अन्य सामान पार कर दिए। पीड़ितों ने मामले में तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी जगन्नाथ मिश्र के घर मंगलवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखी दस हजार रुपये नकदी समेत एक लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवारीजनों को मामले की जानकारी सुबह हुई। दूसरी चोरी की घटना गांव निवासी त्रिभुवननाथ के यहां की है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी व डेढ़ लाख से ज्यादा के जेवरों को पार कर दिया। तीसरी घटना में चोर गांव निवासी पप्पू शुक्ला के घर रोशनदान तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बीस हजार नकदी सहित डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें