किसानों को निराश कर रहा खुला आसमान
क्रासर
बारिश नहीं होने से फसलें होने लगी चौपट, गर्मी ने किया बेहाल
फोटो संख्या-9
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में पखवारे भर से तेज बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। पानी के अभाव में धान समेत अन्य फसलें चौपट होने लगी हैं। मंगलवार को दिन भर आसमान में छाए बादलों ने निराश किया और बारिश नहीं हुई। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को आसमान में हल्के बादल रहने व उमस भरी गर्मी के साथ बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
मंगलवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर बादल रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से धान समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। किसान फसलों में नमी गायब हो जाने से परेशान हैं। दिन भर उमस भरी गर्मी होने से लोग बेहाल रहे। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी में कोई कमी नहीं आ रही है।