फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन सप्ताह में विद्यालय में हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवों को बचाने के लिए पौधरोपण का संकल्प
विज्ञापन

क्रासर
छात्राओं ने पेड़ नहीं काटने का दिया संदेश
जीजीआईसी में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26,27
अमेठी। स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को वन महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षकों की सामूहिक शपथ के साथ संगोष्ठी हुई। साथ ही पौधरोपण किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने एक नृत्य प्रस्तुत कर वृक्ष नहीं काटने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों व बच्चों को सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शैलकुमारी रहीं। संगोष्ठी के बाद विद्यालय की छात्राओं ने काटो न मुझे दुखता है विषय पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वृक्षों को नहीं काटे जाने का संदेश दिया।इस मौके पर रूबी सिंह, रुचिका सिंह, फिरदौस बेगम, सरोज सिंह, शशिबाला, प्रेमलता पांडेय, हेमलता, रामनेवाज, राजेंद्र, अरुण, अजय मोर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें