बाइक से ब्रेकर पर गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। बेटे के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही एक महिला ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दौरान बगल से गुजर रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
फैजाबाद जिले के मवई थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी रानी मिश्रा (55) पत्नी रामराज रविवार की सुबह अपने बेटे ओंकार की बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी से घर जा रही थी। रास्ते में जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हाईवे पर बने ब्रेकर पर अचानक पीछे बैठी रानी मिश्रा अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं। रानी के गिरते ही बगल से गुजर रहे ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में रानी की मौके पर ही मौत हो गई।