फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरान ने युवक को लूटा
विज्ञापन

अमेठी। ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरान ने टीवी व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यात्रियों की सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर बेनीपुर निवासी राधेश्याम वर्मा जायस कोतवाली क्षेत्र में स्थित मंडी में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को राधेश्याम अमेठी टीवी बनवाने के साथ ही अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंचा था। देर शाम राधेश्याम टीवी व अन्य सामान लेकर जायस जाने के लिए अमेठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचा। इस दौरान स्टेशन परिसर में एक युवक मिल गया। युवक ने जायस जाने की बात कहकर राधेश्याम से पहचान बना ली। दोनों ने एक साथ रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित दुकान पर चाय पी। दोनों रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे, जहां राधेश्याम बेहोश होकर गिर पड़ा। राधेश्याम के बेहोश होते ही युवक उसका टीवी और जेब में रखे छह सौ रुपये लेकर फरार हो गया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश में आने के बाद राधेश्याम ने जीआरपी को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें