फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटोलिफ्टर गिरोह
विज्ञापन

का पर्दाफाश, दो दबोचे
क्रासर
मुसाफिरखाना में एक आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। ऑटोलिफ्टर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की है जबकि एक आरोपी फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास नहर पर कुछ युवक चोरी की बाइक को खरीदने-बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे एसओ विनोद मिश्र को देख युवक भागने लगे। युवकों को भागता देख एसआई शिव जनम यादव और एसआई संजय यादव ने सिपाहियों के साथ दौड़ाकर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों के पास से दो बाइक और उनकी निशानदेही पर स्टेडियम के बगल छुपा कर रखी दो अन्य बाइक पुलिस टीम ने बरामद की। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों ने कई बाइक चोरी की घटना में शामिल होने की स्वीकार की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पिंडारा ठाकुर निवासी मुकेश कुमार गौतम और मानशाह पुर निवासी संतोष के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें