सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाने में पिछले दिनों बरामद की गई अवैध शराब को कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने नष्ट करा दिया। सीओ लंभुआ के नेतृत्व में बुलडोजर से शराब की बोतलों को नष्ट किया गया।
कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि एसीजेएम प्रथम अनुराग कुरील ने पुलिस की रिपोर्ट पर थाने में रखी गई शराब को नष्ट करने का आदेश दिया था।