फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी व उसके दोस्तों ने युवती को गोमती नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। मोबाइल फोन पर रांग नंबर मिलने से शुरू हुई दोस्ती प्रेम में बदल गई। 12 दिन पूर्व प्रेमी के बुलाने पर वह फैजाबाद पहुंच गई। प्रेमी के साथ युवती उसके बुआ के घर प्रतापगढ़ पहुंची। प्रेमी उसे पुणे ले जाने के बहाने अपने दोस्तों व चचेरे भाई के साथ घर से निकला और गोमती नदी में फेंक दिया। युवती ने नदी किनारे स्थित पेड़ की डाल पकड़कर जान बचाई।
विज्ञापन


बस्ती जिले की छावनी स्थित मानपुुर बनकटवा की रहने वाली अर्चना (30) पत्नी कल्लू (दोनों काल्पनिक नाम) के मोबाइल पर करीब एक माह पूर्व फोन आया। कॉल करने वाले मोशीन ने रांग नंबर बताकर फोन काट दिया। इसी नंबर पर दोबारा अर्चना व मोशीन से बात शुरू हुई। बातचीत प्रेम में बदल गई।

12 दिन पूर्व शादीशुदा अर्चना मोशीन से मिलने फैजाबाद के अयोध्या पहुंची। अर्चना से मिलकर मोशीन उसे प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली बुआ के घर गया। अर्चना की मानें तो उसकी बुआ ने पहले मोशीन से उसका निकाह कराने की बात कही, फिर इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मोशीन बृहस्पतिवार की रात अर्चना से पुणे चलकर शादी करने की बात कहते हुए घर से निकला। उसके साथ उसका चचेरा भाई और दो दोस्त भी थे। एक बाइक पर अर्चना और मोशीन थे, जबकि दूसरी बाइक पर तीन लोग। पांचों लोग रात करीब दो बजे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा घाट पहुंचे। जहां पर उसके चचेरे भाई ने लघुशंका करने की बात कहकर बाइक रोक दी। बाइक रुकने के बाद चारों ने उसे गोमती नदी में फेंक दिया।

इस बीच नदी के किनारे लटक रही पेड़ की डाल पकड़कर अर्चना रात भर जिंदगी की बागडोर संभाले रही। सुबह अर्चना के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। इस बाबत मोतिगरपुर थानाध्यक्ष शिवबालक ने बताया कि अर्चना के घर वालों को सूचित किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें