फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विलंब से चल रहीं अधिकतर ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिर परेशान
विज्ञापन

गौरीगंज। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ट्रेनों के विलंब से चलने का यह आलम है कि यात्रियों को अक्सर रेलवे स्टेशन पर रात गुजरानी पड़ रही है। टिकट निरस्त कराने के लिए कड़ी धूप में घंटों काउंटर पर कतार लग रही है।

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन से अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस रूट की अधिकतर ट्रेनें विलंब से संचालित हो रही हैं। कई ट्रेनें घंटे-दो घंटे तो कुछ आठ से 20 घंटे तक विलंब से चल रही हैं। रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, साकेत लिंक एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर पांच से लेकर दस घंटे तक विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन


ट्रेनों के विलंब से संचालित होने के कारण यात्रियों को न सिर्फ रेलवे स्टेशन पर रात गुजरानी पड़ रही है बल्कि आरक्षित टिकट निरस्त करवाने के साथ ही टिकट बुक करवाने के लिए भीषण गर्मीं में घंटों बुकिंग काउंटर पर कतार में लगना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने ट्रेनों के विलंब से चलने की पुष्टि की है। बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेनों की जानकारी बोर्ड पर अंकित करने के साथ ही इस संबंध में मिलने वाली सूचना का माइक से प्रसारण भी किया जाता है।
विज्ञापन


कई माह से निरस्त हैं दो ट्रेनें
रेल विभाग के आदेश के तहत प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली शटल व डेमू पैसेंजर कई माह से निरस्त चल रही हैं। इन ट्रेनों के संचालित नहीं होने से छोटे स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें