हैंडबाल की यूपी टीम से खेले तीन खिलाड़ी
हरियाणा के हिसार में हुई थी प्रतियोगिता
फोटो संख्या-40,41,42
सुल्तानपुर। हरियाणा के हिसार में हुई सब जूनियर नेेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में एमजीएस इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्टेट लेवल टीम में चयन होने के बाद खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया है।
एमजीएस इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र शुभम चौहान, कक्षा 10 के सुमित गौड़ व मो. कामरान का चयन झांसी में हुई सब जूनियर प्रदेश स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में हुआ था। यूपी टीम में शामिल होने के बाद हरियाणा के हिसार में हुई नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में कामरान, शुभम व व सुमित ने प्रतिभाग किया। हालांकि यूपी टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई। खिलाड़ियों के लौटने पर एमजीएस इंटर कॉलेज के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक बाल चंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बजरंगी सिंह, गेम टीचर दिलीप सिंह व राजेश कनौजिया ने खिलाड़ियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।