फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखी मिस यूनिवर्स बनने को बेताब

Wed, 04 Oct 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सुल्तानपुर आई पाखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिस एशिया पैसिफिक 2017 की रनरअप पाखी मिस यूनिवर्स बनने को बेताब है। साथ ही वह मूवी और सीरियलों में जाने की इच्छुक है। मिस यूनिवर्स के साथ मूवी व सीरियलों में काम करने के लिए वह आजकल तैयारियों में जुटी है। थाईलैंड में 14 अगस्त को हुई प्रतियोगिता के बाद पहली बार अपने गृह जिले में परिवारीजनों से मिलने पहुंची पाखी ने अमर उजाला से बातचीत की। 
विज्ञापन


मूलत: जिले के अखंडनगर ब्लॉक के मीरपुर प्रतापपुर के बसैतिया निवासी तीर्थराज की बड़ी बेटी परिवार के साथ वाराणसी में रहती है। थाईलैंड में 14 अगस्त को मिस पैसिफिक 2017 में हिस्सा लेने के बाद मंगलवार को पांखी अपनी मां व बहन के साथ पहली बार सुल्तानपुर शहर में रह रहे परिवार के अन्य सदस्याें से मिलने पहुंची। 16 वर्ष की छोटी सी उम्र में करीब आधा दर्जन सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर इतनी ही टाइटिल बटोर कर जिले व सूबे का नाम रोशन करने वाली पाखी का हौसला बुलंद है।

पाखी का अगला लक्ष्य मिस यूनिवर्स का है। मूवी व सीरियल में काम करने के लिए आजकल वह इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति में कथक डांस सीख रही है। पाखी का कहना है कि मिस पैसिफिक अंतिम पड़ाव नहीं है। घर पहुंची पाखी का चचेरे भाई सुरेश कुमार व अन्य सदस्याें ने हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें