फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 31 जुलाई तक चलेगा
विज्ञापन

मतदाता पंजीकरण अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। भारत निर्वाचन आयोग एक से 31 जुलाई तक विधानसभा मतदाता पंजीकरण अभियान चलाएगा। इस दौरान छूटे हुए लोगों का पंजीकरण करके उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान आयोग के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक से लेकर 31 जुलाई तक मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। नौ व 23 जुलाई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान युवाओं को वोटरलिस्ट में शामिल करने पर विशेष जोर होगा। अभियान में बाहर रहने वाले एवं मृतक लोगों को सूची से हटाया जाएगा। इसमें दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। बताया कि राजनीतिक दल भी अपना बूथ एजेंट बना सकते हैं। डीएम ने कहा कि अभियान के लिए जिले में 1863 बीएलओ नियुक्त कर दिए गए हैं। वे घर-घर सूची की जांच करके पंजीकरण करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान एडीएम प्रशासन बीडी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें