सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ। इसके बाद बालक-बालिका वर्ग में 18 खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल में चयन हुआ है।
बालिका वर्ग में रोशनी, प्रिया, अनिका, जया, लक्ष्मी, कोमल, ईव्या, गौरी यादव, मोनी, जैनब शामिल हैं। बालक वर्ग में अर्जुन, आकाश, आदर्श, यशराज, आयुष, रोशन, दिग्विजय शुक्ला, शिव नारायण का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ियों का शुक्रवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय डाभासेमर, अयोध्या में मंडलीय स्तर का ट्रायल होगा। बालक संवर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार को होगा। मंडल में चयनित बालक कबड्डी के खिलाड़ी नौ से 11 दिसंबर को अमेठी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं बालिका टीम गाजीपुर में छह से आठ दिसंबर को अपना कौशल दिखाएंगी। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार फोटो लाना अनिवार्य होगा। कोच प्रदीप यादव, आशुतोष गुप्ता, राम नरेश, आनंद श्रीवास्तव की देखरेख में यह ट्रायल संपन्न हुआ।