फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट: दिल्ली के पूर्व मंत्री के मामले में सुनवाई टली

Thu, 27 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोर्ट की चेतावनी के बाद भी दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती बृहस्पतिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग व अन्य माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। न्यायिक अधिकारी के निरीक्षण कार्य में व्यस्त होने की वजह से सुनवाई बाधित रही। इस मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव निवासी सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। इस मामले में आरोप बनाने के बिंदु पर कई पेशियों से कार्यवाही बाधित चल रही है। अदालत ने सोमनाथ भारती को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोप बनवाने के लिए कार्रवाई में हिस्सा लेने का विकल्प दिया था, लेकिन वह लगातार गैर-हाजिर चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें