फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने मांगा पीपरपुर एसओ से जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने मांगा पीपरपुर एसओ से जवाब
विज्ञापन

व्यापारी पर जानलेवा हमले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। दो माह पूर्व व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एसीजेएम पंचम अनुराग कुरील ने पीपरपुर एसओ से जवाब तलब किया है। मामला पीपरपुर थाने के भीखमपुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश कुमार पाल की मेडिकल स्टोर की दुकान क्षेत्र के ज्ञानीपुर बाजार में है। 26 जून 2017 को दिनेश कुमार पाल दुकान से बाइक से घर जा रहा था। वह प्राइमरी पाठशाला भीखमपुर के पास पहुंचा था। वहीं पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर उसके गांव के ही बाबू, हसीब, अरमान, लल्लन और ज्ञानीपुर निवासी अजहरुद्दीन व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में दिनेश कुमार पाल ने कोर्ट में मॉनिटरिंग अर्जी दाखिल करके आरोप लगाया है कि पुलिस केस की विवेचना सही ढंग से नहीं कर रही है। नामजद आरोपी घूम रहे हैं। एसीजेएम पंचम अनुराग कुरील ने मामले में पीपरपुर एसओ से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें