फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व इंदिरा आवास योजना में लगा घुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम व इंदिरा आवास योजना में लगा घुन
विज्ञापन

जनता दरबार में सीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। शासन की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। अपात्रों के चयन व आवास निर्माण अभी तक शुरू नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची है।
विज्ञापन

प्रकरण विकास खंड के प्रतापपुर कमैचा से जुड़ा है। क्षेत्र के रवीेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। सीएम को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि ब्लॉक क्षेत्र की फुटेला ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों का चयन कर दिया गया है। सूची में ऐसे लोगों को शामिल कर दिया गया है जिनके पास गांव से बाहर शहर में भी पक्के मकान हैं। पात्रता के लिए मानकों की अनदेखी की गई है। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें