देवी-देवताओं पर टिप्पणी
का आरोपी शिक्षक सस्पेंड
क्रासर
बीएसए ने जांच कमेटी गठित करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। देवी-देवताओं पर गंदी टिप्पणी करने के आरोप में जेल भेजे गए शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मामले में कमेटी गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षकों के एक वाट्सएप ग्रुप में हिंदू देवी-देवताओं पर गंदी टिप्पणी के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद जेल भेजे गए शिक्षक मनोज कुमार त्यागी को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। कादीपुर तहसील क्षेत्र के सिजिलपुर दलित बस्ती प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक मनोज कुमार त्यागी ने वाट्सएप ग्रुप शिक्षक विचार मंच पर बीते तीन अगस्त को देवी-देवताओं पर टिप्पणी की थी। इस मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ लंभुआ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शिक्षक मनोज कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि जेल भेजे गए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी।