मार्केट में नहीं चल रहे एक
दो और पांच रुपये के सिक्के
क्रासर
अफवाहों से पड़ा लेनदेन पर असर
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पिछले कुछ दिनों से मार्केट में एक, दो व पांच रुपये के सिक्कों के लेनदेन पर असर पड़ा है। सिक्के को लेकर व्यवसायी व उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। बाजार में सिक्कों की बाढ़ आ गई है। अब छोटे दुकानदारों से भी बड़े व्यापारी सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं। अफवाहों का बाजार गर्म होने से शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापारियों ने सिक्कों का लेनदेन करने से इंकार कर दिया है। नोट पर ही सामान की खरीद-फरोख्त की जा रही है। शहर से सटे बंधुआकलां, हसनपुर, अमहट, दादूपुर, कुड़वार, गोसाईगंज, भदैंया, कामतागंज, अहिमाने समेत कई प्रमुख बाजारों में स्थित छोटे-बड़े दुकानदार सिक्के लेना बंद कर दिए हैं। ऐसे में आम जनता सिक्के चलाने को लेकर बैंक की ओर से रुख कर रही है। अधिकतर ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने जमा काउंटर पर सिक्के लेने से मना कर दिया है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बॉक्स
सिक्के नहीं लेने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
फोटो संख्या-8
करौंदीकलां। कस्बे में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में मंगलवार को बैंक कर्मियों की ओर से सिक्का नहीं लेने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। शाखा के बाहर खड़े होकर लोगों ने नारेबाजी की। बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। फिलहाल इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक देवराज मिश्रा ने बताया कि बैंक की ओर से सिक्कों का लेनदेन बंद नहीं किया गया है। असुविधा से बचने के लिए व्यवहारन एक-दो रुपये के सिक्के नहीं जमा किए जा रहे हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश शुक्ला, नागेंद्रमणि मिश्रा, सुभाषचंद्र वर्मा, केशरी श्रीवास्तव, श्रीपति मिश्रा, जयनाथ सिंह, पृथ्वीराज, आनंद, सूर्यपाल वर्मा, गुरु प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।
इनसेट
दर्ज कराएं शिकायत
लीड बैंक मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवहारिक लेनदेन पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है। सिक्कों के लेनदेन के संबंध में सभी शाखा प्रबंधकों को गाइडलाइन दी गई है। यदि कोई सिक्के लेने से इंकार करे तो उसकी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।