सीतारामेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़
- सावन में दिन भर चलता ऊं नम: शिवाय का जाप
- नौ अगस्त को भंडारे का आयोजन
फोटो संख्या-5
चांदा (सुल्तानपुर)। सावन माह में सीतारामेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की पूजन अर्चन के लिए भीड़ उमड़ रही है। पूरे सावन माह भर मंदिर में ऊं नम: शिवाय का जाप हो रहा है। सावन माह के समापन के बाद नौ अगस्त को मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक साल की तरह इस बार भी पूरे सावन मास में प्रतापपुर कमैचा स्थित सीतारामेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम चल रहा है। संयोजक दिनेश पाठक ने बताया कि आसपास गांव के स्वयं सेवक दिन-रात मंदिर परिसर में अपनी सेवा दे रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से मनमोहक बनाया गया है। आयोजक मंडल के इंद्रजीत मिश्र व अमृतलाल जायसवाल ने बताया कि शिव भक्तों की सुविधा के मद्देनजर मंदिर परिसर में बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। श्यामपति महराज के अलावा कई संत महात्माओं की उपस्थिति है। पूजन व प्रसाद की व्यवस्था आयोजन समिति की तरफ से की गई है। मानस जागरण समिति प्रतापपुर कमैचा के मुखिया सभाजीत मिश्र ने बताया कि आगामी नौ अगस्त को भंडारे का आयोजन किया गया है।
-------------
47 बच्चों को मिली नई यूनिफार्म
फोटो संख्या-7
हलियापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हलियापुर व गौहनिया में शुक्रवार को ड्रेस वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नई यूनिफार्म, टाई व बेल्ट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रज्जब अली बल्दीराय में ने सभी बच्चों को यूनिफार्म वितरित की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हलियापुर में अध्ययनरत 47 बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, भाजपा नेता हिंदेश प्रताप सिंह व विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।