फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने अमेठी में चला एक और दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के लोगों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में जुटी हैं। इसी के तहत लोगों को सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ दिखाने के बाद अब रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मणिकर्णिका’ दिखाने की तैयारी है। यह फिल्म 10 फरवरी को अमेठी में आयोजित प्रदर्शनी के साथ ही सचल थियेटर के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी वासियों के दिल में जगह बनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहतीं। इसके लिए वे विभिन्न योजनाओं का शुुुुभारंभ करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी कोशिश कर रही हैं। इसी के तहत 26 जनवरी से दिल्ली से आया एक सचल थियेटर अमेठी के लोगों को विकी कौशल अभिनीत फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ दिखा रहा है। अमेठी और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानों पर संचालित इस थियेटर के माध्यम से करीब साढ़े सात हजार लोगों को फिल्म दिखाई जा चुकी है।

‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान के उरी सेक्टर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म के बाद स्मृति ईरानी का नया दांव रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित ‘मणिकर्णिका’ फिल्म है। इस फिल्म का प्रदर्शन 10 फरवरी को अमेठी के रामलीला मैदान में केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित प्रदर्शनी से होगा।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो देशभक्ति से ओतप्रोत इन फिल्मों को निशुल्क दिखाकर स्मृति की कोशिश लोगों के मन में देशप्रेम की भावना पैदा करने के साथ ही पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने की है। ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ की तरह सचल थियेटर के माध्यम से इस फिल्म को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युुवा मोर्चा के जिला महामंत्री विशुव मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें