फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरिया साइड ट्रैक पर डिरेल हुए मालगाड़ी के दो डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल, 11 घंटे बाधित रहा फैक्ट्री का साइड ट्रैक
विज्ञापन

गौरीगंज। टिकरिया स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट के साइड रेल ट्रैक पर शुक्रवार रात शंटिग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल हो गए। एआरटी की मदद से डिरेल हुए डिब्बों को ट्रैक पर लाया गया। डिरेल होने के चलते गौरीगंज टिकरिया एसीसी साइड ट्रैक करीब 11 घंटे तक बाधित रहा। हालांकि रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

टिकरिया एसीसी प्लांट को जाने वाले रेल ट्रैक पर शुक्रवार रात करीब 9.45 बजे कपंनी के कर्मचारियों की ओर से मालगाड़ी की शंटिंग करवाई जा रही थी। इस दौरान इंटरलॉकिंग पॉइंट पर मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल हो गए। डिब्बे डिरेल होने से टिकरिया साइड ट्रैक का परिचालन ठप हो गया। दो वैगन से जुड़े 15 और डिब्बे भी प्रभावित हो गए। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज होने के बाद लखनऊ से एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) भेजी गई। एआरटी की मदद से डिरेल हुए मालगाड़ी के डिब्बों को दोबारा ट्रैक पर लाया गया। सुबह करीब साढे़ आठ बजे ट्रैक ब्लॉक खुल सका। रेल पथ निरीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि एसीसी कंपनी के शंटमैन व लोको पायलट की लापरवाही से डिब्बे डिरेल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें