पत्नी से विवाद के
बाद कर ली खुदकुशी
क्रासर
घर से दूर बाग में पेड़ के सहारे लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पत्नी से विवाद में रविवार की सुबह पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर से दूर बाग में पेड़ के सहारे पति का शव फंदे से लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के जैतूपुर गांव निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र बिरजू की शादी जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा धरसौली गांव निवासी मुनीराम की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही राजेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल में रहता था। शनिवार की रात राजेश का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। रविवार की सुबह राजेश घर से निकला और काफी देर तक वापस नहीँ लौटा। करीब आठ बजे खेत गए ग्रामीणों को मैधन गांव के पास बाग में पेड़ के सहारे राजेश का शव लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।