फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक, वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में नदारद मिला
विज्ञापन

शिक्षक, वेतन पर रोक
क्रासर
विद्यालय में कम रही छात्रों की उपस्थिति
कॉलेज अधीक्षिका से जवाब-तलब

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। डीआईओएस ने मंगलवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आवासीय इंटर कॉलेज में एक अध्यापक अनुपस्थित मिले। साथ ही नामांकित बच्चों के सापेक्ष विद्यालय में उपस्थिति भी कम पाई गई। डीआईओएस ने शिक्षक के वेतन पर रोक लगाते हुए अधीक्षिका से जवाब तलब किया है।
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति व शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की कवायद में जुटे डीआईओएस नंदलाल ने मंगलवार को असैदापुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक शिवकुमार बिना स्वीकृत अवकाश के नदारद मिले। विद्यालय में नामांकित 480 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 60 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं। डीआईओएस ने सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाते हुए आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बंद करवाया अमान्य कक्षाओं का संचालन
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीआईओएस नंदलाल गुप्ता की टीम ने शहर के पं. दयाराम मेमोरियल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद अभिलेखों के अनुसार जूनियर स्तर की मान्यता पर कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं संचालित मिलीं। बिना मान्यता कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं संचालित मिलने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को तत्काल कक्षाओं का संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। कक्षाओं का संचालन बंद नहीं होने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें