पीठीपुर पावर हाउस
की आपूर्ति पड़ी ठप
क्रासर-
अमेठी में रुला रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पांच-छह घंटे ही बमुश्किल विद्युत आपूर्ति मिल पा रहे हैं। कभी इमरजेंसी तो कभी फॉल्ट के नाम पर विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जा रही है। पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बीते 24 घंटे से ठप है। उपकेंद्र बंद होने से लोग बिजली के लिए परेशान हैं।
पीठीपुर उपकेंद्र बंद होने से इस उपकेंद्र से जुड़ी करीब 20 हजार आबादी को बीते 24 घंटे से बिजली नहीं मिल पा रही है। उपकेंद्र बंद होने के पीछे इंजीनियर फॉल्ट बता रहे हैं। इसके अलावा रोजाना हो रही अधाधुंध कटौती से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। किसानों के फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही। किसान नेता प्रमोद मिश्र, कृपाशंकर तिवारी, विनोद पांडेय, रमापति मिश्र, दिनेश, विजय दूबे ने विद्युत कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि विद्युत आपूर्ति व समस्या के संबंध में जेई व एसडीओ के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर या तो मोबाइल बंद रहता है या फिर घंटी बजती रहती है लेकिन उठता नहीं।
इनसेट
एक्सईएन को नहीं पता उपकेंद्र की खराबी
अमेठी। एक्सईएन ने बताया कि उन्हें पीठीपुर उपकेंद्र बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। इसे जेई व एसडीओ ही बता सकते हैं। जेई व एसडीओ का फोन नहीं उठा।