सर्किल रेट पर अधिवक्ताओं को आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। भूसंपत्ति मूल्यांकन (सर्किल रेट) की प्रस्तावित सूची में अधिवक्ताओं ने बड़ी खामियां का आरोप लगाया है। सूची पर आपत्ति दाखिल करते हुए अधिवक्ताओं ने इसकी बैठक आगे बढ़ाने की मांग की है।
प्रस्तावित सर्किल रेट सूची पर दाखिल आपत्ति में अधिवक्ताओं ने लिंक मार्गों को जिला मार्ग दर्शाने, कम रकबे पर भिन्न-भिन्न दरों पर आपत्ति जताई है। अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी का कहना है कि सर्किल रेट में एक हेक्टेयर से कृषि दर निर्धारित की जानी चाहिए। प्रस्तावित सूची गलत दर का निर्धारण किया गया है। पांच बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के चुनाव के दिन प्रस्तावित सूची को लेकर होने वाली बैठक को गलत बताया है। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का आपत्ति देते हुए प्रस्तावित सर्किल रेट सूची पर बैठक की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। आपित्त दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं में प्रेमदत्त पाठक, प्रकाशचंद्र शुक्ल, राम किशोर सिंह, प्रेमनाथ पांडेय, शिवकुमार तिवारी, सूर्यप्रकाश पांडेय,रमाशंकर पांडेय समेत कई शामिल रहे।