मनरेगा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गौरीगंज। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का संचालन शुरू करने के लिए शनिवार को बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की।
बैठक में बीडीओ ने मनरेगा योजना के साथ ही गांवों में होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी।
बीडीओ ने ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर कार्य को प्रस्तावित व अनुमोदित कराने के बाद राज्यवित्त व 13वें वित्त आयोग में आवंटित धनराशि का उपयोग कर गांव में विकास कार्य संचालित करवाने का निर्देश दिया।
ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन की ओर से संचालित योजनाओं को क्रियाशील बनानेे के लिए शनिवार को बीडीओ श्वेता वर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में लाभार्थियों की सूची व ग्राम पंचायतवार जारी रोस्टर की वॉल पेंटिग के साथ ही मुख्यालय पर निवास करने तथा प्राप्त शिकायतों को त्वरित निरस्तारित करने का आदेश दिया।
बीडीओ ने सभी को गांवों में संचालित विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।