शिक्षक महासभा ने नियुक्त किए तहसील प्रभारी
वित्तविहीन शिक्षकों की मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए सभी तहसीलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई हर स्तर पर मजबूती से लड़ने की शपथ ली।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक मंगलवार को पयागीपुर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष कुंवर साहब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तहसील प्रभारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया। बैठक में लंभुआ में केपी पटवा, अजीत पांडेय एवं राजेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया। सदर में मो. मजहर, रामअचल यादव एवं नवीन शर्मा तहसील प्रभारी बनाए गए। कादीपुर में घनश्याम मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, रमाकांत सिंह एवं घनश्याम तिवारी को तहसील प्रभारी बनाया गया। जयसिंहपुर में अजय दुबे, राधेश्याम तिवारी, हेमंत सिंह एवं बजरंग बहादुर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया। बल्दीराय तहसील में विकास मिश्रा, कंदर्प नारायण, विवेक कुमार तिवारी व हरिनाथ तिवारी प्रभारी बनाए गए।