फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई मैनेजर के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के मैनेजर के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

क्रासर
विभागीय काम से फैजाबाद गए थे मैनेजर

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के सीनियर मैनेजर के घर सोमवार की दोपहर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त सीनियर मैनेजर विभागीय काम से फैजाबाद गए थे। देर शाम वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना देने के बाद भी घंटों पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर के समीप उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के सीनियर मैनेजर आशाराम चौधरी का मकान है। गर्मी की छुट्टी होने पर आशाराम का परिवार गांव गया हुआ है। सोमवार की सुबह आशाराम विभागीय काम से फैजाबाद स्थित कार्यालय गए थे। दोपहर में घर को खाली पाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ डाला। कमरे में घुसे चोर आलमारी, बक्सा, अटैची तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन घंटों तक पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। इस बाबत सीनियर मैनेजर आशाराम ने बताया कि चूंकि परिवार गांव गया है। परिवारीजन गांव से घर रपहुंच रहे हैं। परिवार के आने के बाद ही चोरी गए जेवरातों की सही जानकारी मिल सकेगी। घर में नकदी भी थी, लेकिन गायब है। इस बाबत नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। दरोगा को घटना स्थल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें