पंत स्टेडियम के ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पंत स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। सिविल सर्विसेज के 16 खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, तैराकी, वाॅलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती सहित अन्य खेलों में अपना दम दिखाया।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि विभिन्न खेलों में चयनित खिलाड़ियों को 18 व 19 अगस्त काे अयोध्या के डाभासेमर मैदान में आयोजित मंडलस्तरीय चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।