फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पाए गए 16 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को फिर 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें अधिकांश शहर के ही मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 23 जुलाई को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 449 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें शहर के पुलिस लाइंस मोहल्ले के तीन, तहसील सदर परिसर के दो, शाहगंज मोहल्ले में एक संक्रमित मिला है।
शहर के पुरानी आईटीआई क्षेत्र का एक यूको बैंक का सहायक मैनेजर संक्रमित पाया गया है। आजकल सहायक मैनेजर की पोस्टिंग लखनऊ में है। ईदगाह मोहल्ले की दो महिलाएं दरियापुर मोहल्ले की एक महिला, शास्त्रीनगर मोहल्ले के एक युवक व खैराबाद मोहल्ले में एक युवक व एक अधेड़ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चौक क्षेत्र में भी एक युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मोतिगरपुर के नानेमऊ गांव निवासी एक अधेड़, अमेठी की एक महिला भी संक्रमित मिली है। अमेठी की महिला को जिले में दर्शा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि लखनऊ से पोर्टल पर भी दो मरीज अंकित किए गए हैं। इसमें एक चांदा थाना क्षेत्र के रजवाड़े रामपुर व दूसरा लखनऊ का निवासी है।
इसके साथ ही कोविड केयर सेंटर फरीदीपुर में भर्ती 14 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 499 हो गई है। इसमें 373 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। 112 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें